
Ahmedabad: कलाना गांव में दो समुदायों हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में 2 लोग घायल
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के **कलाना गांव** में मंगलवार को दो समुदायों के बीच मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
पत्थरबाजी में दो लोग घायल
इस झड़प में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले युवाओं के दो गुटों के बीच पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार को इसी विवाद के चलते एक गुट के युवक के साथ मारपीट की गई थी।
मंगलवार सुबह फिर भड़का विवाद
सोमवार की घटना के बाद मंगलवार सुबह दोनों गुटों के बीच फिर कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में झड़प और पत्थरबाजी में तब्दील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
दोनों पक्षों से शिकायत दर्ज
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



