March 4, 2026
रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे की गांव में दी बलि, 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने खाया मांस

रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटे बकरे की गांव में दी बलि, 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने खाया मांस

Dec 30, 2025

सरगुजा/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से इंसानी लापरवाही और अंधविश्वास की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है। अंबिकापुर से लगे ग्राम सरगांव में रेबीज से संक्रमित कुत्ते द्वारा काटे गए एक बकरे की काली पूजा में बलि देकर उसका मांस ग्रामीणों को खिला दिया गया। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप और भय का माहौल बन गया है।

200 से ज्यादा लोगों ने किया मांस का सेवन

जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को गांव में काली पूजा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान जिस बकरे की बलि दी गई, उसे कुछ दिन पहले रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काटा था। आरोप है कि गांव के सरपंच नारायण प्रसाद और उपसरपंच कृष्णा सिंह ने यह बकरा गांव के ही नान्हू रजवाड़े से खरीदा था। पूजा के बाद प्रसाद के रूप में बकरे का मांस करीब 200 से अधिक ग्रामीणों में वितरित किया गया, जिसे लोगों ने खा लिया। जब ग्रामीणों को बकरे के संक्रमित होने की जानकारी मिली, तब पूरे गांव में डर और अफरा-तफरी मच गई।

स्वास्थ्य शिविर की मांग

रेबीज जैसे घातक संक्रमण को लेकर डरे ग्रामीण अब गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने और जांच कराने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने प्रशासन से तत्काल मेडिकल टीम भेजने की गुहार लगाई है।

डॉक्टर की राय: खतरा कम, लेकिन जांच जरूरी

इस मामले पर वरिष्ठ पशु चिकित्सक चंदू मिश्रा ने बताया कि “यदि रेबीज संक्रमित पशु का मांस अच्छी तरह पकाकर खाया गया हो तो संक्रमण का खतरा कम होता है, लेकिन एहतियात के तौर पर मांस का सेवन करने वाले सभी लोगों को जांच जरूर करानी चाहिए।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix