March 4, 2026
भिलाई में सिरफिरे आशिक की करतूत, “तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं” कहकर प्रेमिका का गला ब्लेड से काटा

भिलाई में सिरफिरे आशिक की करतूत, “तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं” कहकर प्रेमिका का गला ब्लेड से काटा

Dec 30, 2025

दुर्ग/भिलाई। भिलाई से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सनकी और शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने युवती को मिलने बुलाया और गुस्से में आकर ब्लेड से उसके गले पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात के बाद फरार आरोपी को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

4 साल का रिश्ता, 3 महीने पहले की शादी बना वजह

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जेवरा सिरसा चौकी की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका अमन निषाद (20 वर्ष) से बीते 4 सालों से प्रेम संबंध था। इसी बीच आरोपी ने 2–3 महीने पहले किसी अन्य युवती से शादी कर ली। शादी की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

“आखिरी बार मिल लो” कहकर बुलाया

24 दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी ने पीड़िता को फोन कर आखिरी बार मिलने की बात कही। भरोसा कर युवती जैसे ही घर के बाहर गली में पहुंची, आरोपी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर वह बेकाबू हो गया और बोला – “अगर तुम मेरी नहीं हो सकती तो किसी और की भी नहीं हो सकती।” इसके बाद उसने युवती का गला दबाया और ब्लेड से 2–3 बार गले पर वार कर दिया।

शोर मचाने पर बची जान

हमले में युवती के गले में गंभीर चोट आई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे घबराकर आरोपी फरार हो गया। घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी नागपुर से गिरफ्तार 

घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में दुर्ग पुलिस जुटी रही। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी नागपुर (महाराष्ट्र) में छिपा है। विशेष पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। 29 दिसंबर 2025 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix