March 4, 2026
चोरी की फिल्मी वारदात…कुत्तों को चुप कराने फेंका मीट, दीवार फांद एडवोकेट के घर से उड़ा ले गए 18 लाख कैश-जेवर 

चोरी की फिल्मी वारदात…कुत्तों को चुप कराने फेंका मीट, दीवार फांद एडवोकेट के घर से उड़ा ले गए 18 लाख कैश-जेवर 

Dec 30, 2025

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी सूरज नगर में चोरी की एक बेहद चौंकाने वाली और योजनाबद्ध वारदात सामने आई है। शातिर बदमाशों ने एडवोकेट अखिलेश श्रीवास्तव के घर को निशाना बनाते हुए करीब 18 लाख रुपये नकद और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों की चालाकी ऐसी थी कि उन्होंने पहले घर के पालतू कुत्तों को चुप कराने के लिए मीट फेंका, फिर दीवार फांदकर घर में घुस गए।

रेकी के बाद अंजाम दी गई पूरी प्लानिंग

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात अचानक नहीं, बल्कि पूरी रेकी और प्लानिंग के बाद की गई। बदमाशों ने पहले घर की सुरक्षा व्यवस्था और कुत्तों की गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद रात करीब डेढ़ से साढ़े तीन बजे के बीच हथियारों से लैस बदमाश घर में दाखिल हुए। सबसे पहले कुत्तों को मांस खिलाकर शांत किया गया, ताकि वे भौंक न सकें। इसके बाद गेट तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारियों में रखी नकदी व जेवरात समेटकर फरार हो गए।

एक आरोपी हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी ने खुद जांच की कमान संभाल ली है। पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित कर छोला मंदिर, भानपुर और करोंद इलाके में छापेमारी की। सोमवार रात एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि वारदात में बाहरी पेशेवर गिरोह शामिल है, जिसने स्थानीय बदमाश की मदद ली।

सीसीटीवी में दिखा लोडिंग वाहन

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध लोडिंग वाहन नजर आया है, जिससे चोरी का माल ले जाने की आशंका है। पुलिस मोबाइल टावर डंप, फास्टैग डेटा और शहर के प्रमुख चौराहों के कैमरों के जरिए बदमाशों के भागने के रास्ते ट्रैक कर रही है।

इन बिंदुओं पर जांच तेज

  • घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए।
  • एयरपोर्ट रोड समेत आसपास के इलाकों की सीसीटीवी मैपिंग।
  • हाल ही में जेल से छूटे बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही।
  • सराफा बाजार और ज्वेलर्स पर अलर्ट जारी।
  • घर के पुराने व मौजूदा कर्मचारियों से पूछताछ।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix