March 4, 2026
मेले में चाकूबाजी: कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

मेले में चाकूबाजी: कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Dec 30, 2025

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डौंडीलौहारा में आयोजित मंडई मेला उस वक्त दहशत का अखाड़ा बन गया, जब मेले में पहुंचे कांग्रेस पार्षद समेत दो लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में कांग्रेस पार्षद को पेट, गले और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा से 6 युवक सोमवार को मंडई मेला देखने डौंडीलौहारा पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों की दूसरे गुट से बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने भरे मेले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 16 के कांग्रेस पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix