
Korba में शराब दुकान परिसर में एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध मौत
दीपका के कृष्णा कुमार निराला की हुई मौत
कोरबा। नगर के शराब दुकान परिसर के अहाता में सोमवार को शराब पीने के लिए पहुंचे एक एसईसीएल कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम
दीपका थाना क्षेत्र में रहने वाले कृष्णा कुमार निराला (57), जो गेवरा परियोजना में कार्यरत थे, सोमवार को दीपका स्थित शराब दुकान परिसर पहुंचे। अहाता में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मौत की कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निराला को शराब पीते समय अचानक दौरा पड़ने की संभावना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



