
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार
दुर्ग। जिले के बोरी थाना अंतर्गत चौकी लिटिया सेमरिया क्षेत्र में पुलिस ने आमजन में दहशत फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी राहत दी है। दुर्ग से जालबांधा रोड स्थित ग्राम बिरेझर चौक के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर हाथ में लोहे का चाकू लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन
दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक सड़क किनारे खड़े होकर धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी लिटिया सेमरिया की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में उजागर हुई पहचान
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम
- चुरामन वर्मा उर्फ मनी (22 वर्ष)
- अजय गायकवाड उर्फ ढोकू (21 वर्ष)
- निवासी ग्राम दिलीपपुर, थाना व जिला खैरागढ़ (केसीजी) बताया।

चाकू और मोटरसाइकिल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लोहे के चाकू और एक मोटरसाइकिल विधिवत जब्त की। दोनों के खिलाफ थाना बोरी (चौकी लिटिया सेमरिया) में अपराध क्रमांक 155/25, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3(5) BNS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



