
बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, गंगालूर क्षेत्र में 10 किलो का IED बरामद
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी और जानलेवा साजिश को समय रहते विफल कर दिया है। गंगालूर थाना क्षेत्र में डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त कार्रवाई में करीब 10 किलोग्राम वजनी IED बम बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मिली सफलता
सोमवार को डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम मुनगा और पेद्दाकोरमा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और डिमाइनिंग कार्रवाई पर निकली थी। इसी दौरान मुनगा रोड से कुछ दूरी पर एक पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाया गया शक्तिशाली IED बम सुरक्षा बलों की नजर में आया।
BDS टीम ने किया सुरक्षित विस्फोट
सूचना मिलते ही BDS बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए टीम ने IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



