March 7, 2026
Raipur : अवैध शराब के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार

Raipur : अवैध शराब के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार

Dec 29, 2025

नववर्ष 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की गई है।
पैदल पेट्रोलिंग और अचानक चेकिंग
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 28 दिसंबर की रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल और उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की 25 सदस्यीय टीम ने पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान देवारडेरा, बी.एस.यू.पी. कॉलोनी सहित विभिन्न बस्तियों में आकस्मिक चेकिंग की गई।
हिस्ट्रीशीटर रवि साहू की गिरफ्तारी
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में चेकिंग के दौरान फरार हिस्ट्रीशीटर रवि साहू को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 94 पौवा अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत करीब 12,200 रुपये है, जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह पूर्व में भी आबकारी और जुआ अधिनियम के मामलों में फरार चल रहा था।
तेलीबांधा और मौदहापारा में भी कार्रवाई
थाना तेलीबांधा क्षेत्र के देवारपारा में पुलिस ने विशाल यादव उर्फ गंगा को 63 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा, वहीं सूरज यादव को 65 पौवा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
इसके अलावा थाना मौदहापारा क्षेत्र में फिरोज खान को 24 बीयर बोतल और 25 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
35 हजार रुपये की शराब जब्त
पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 247 पौवा अंग्रेजी व देशी शराब और 24 बीयर बोतल जब्त की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 35,000 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
1.रवि साहू, निवासी गांधी नगर, रायपुर
2.विशाल यादव उर्फ गंगा, निवासी देवारपारा, तेलीबांधा
3.सूरज यादव, निवासी सुभाष नगर, देवारपारा
4.फिरोज खान, निवासी रजबंधा मैदान, मौदहापारा

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix