
Sarguja : यूनिवर्सिटी की इनोवा पलटी: तेज रफ्तार में बड़ा हादसा, एक की मौत, चालक गंभीर घायल
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की शासकीय इनोवा कार बनास रोड पर लटोरी चौकी क्षेत्र के बलसेंडी के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरा।

एक की मौके पर मौत, चालक गंभीर
इस दुर्घटना में इनोवा में सवार चालक के एक साथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बिना सूचना के ले जाई गई थी गाड़ी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रबंधन को बिना किसी पूर्व सूचना के चालक इनोवा वाहन को लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि तेज गति और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वाहन किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में बाहर ले जाया गया था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



