March 7, 2026
शास्त्री बाजार स्थित मोती महल होटल पर 10 हजार का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

शास्त्री बाजार स्थित मोती महल होटल पर 10 हजार का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Dec 29, 2025

रायपुर। शहर में स्वच्छता को लेकर रायपुर नगर पालिक निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग स्थित मोती महल होटल पर गंदगी फैलाने और नाली में खाद्य अपशिष्ट फेंकने के मामले में 10 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया है।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम मुख्यालय स्वास्थ्य विभाग और जोन क्रमांक-4 की संयुक्त टीम द्वारा की गई। नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान होटल परिसर और आउटलेट में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

जांच में सामने आई ये खामियां

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि—

  • होटल आउटलेट में गंदगी फैली हुई थी।
  • कचरा खुले में और नाली में डाला जा रहा था।

खाद्य सामग्रियों का अपशिष्ट सीधे नाले में प्रवाहित किया जा रहा था। मौके पर ही नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर होटल संचालक पर 10,000 रुपये का ई-चालान किया गया।

मिनी STP बनाने का निर्देश

नगर निगम की ओर से मोती महल होटल संचालक को आउटलेट में मिनी एसटीपी (STP) के शीघ्र निर्माण के लिए पुनः नोटिस और स्मरण पत्र जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में निर्देशों का पालन नहीं किया गया, तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix