March 4, 2026
नए साल से पहले 6 करोड़ का गांजा भरा ट्रक जब्त:  ओडिशा से राजस्थान जा रही खेप पकड़ी गई, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

नए साल से पहले 6 करोड़ का गांजा भरा ट्रक जब्त:  ओडिशा से राजस्थान जा रही खेप पकड़ी गई, 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Dec 29, 2025

बलरामपुर–रामानुजगंज। नए साल से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़ी है। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर 6 करोड़ रुपये कीमत के गांजे से भरे ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर रात में दबिश

पुलिस को 28 दिसंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर एक ट्रक राजस्थान की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ 32 GE 0960 को रोका।

नारियल भूसी के नीचे छिपा था गांजा

ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें भरी नारियल भूसी के नीचे गांजे के 40 पैकेट बरामद किए गए। जब्त गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम बताया जा रहा है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ 99 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल ट्रक की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से अमरीश कुमार (23) और मनीष कुमार (20) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20(बी)(ii)(सी) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 IG-SP के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix