March 4, 2026
31 अफसरों के बैंक खाते सीज, तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का निलंबन जल्द

31 अफसरों के बैंक खाते सीज, तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का निलंबन जल्द

Dec 29, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 हजार 800 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में पेश की है। इस चार्जशीट में आबकारी विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का नाम भी जोड़ा गया है, जो पहले ईओडब्ल्यू (EOW) की चार्जशीट में शामिल नहीं था।


चार्जशीट में नया नाम जुड़ने से बढ़ी हलचल
ईडी की चार्जशीट में आशीष श्रीवास्तव का नाम सामने आने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस घटनाक्रम के बाद आशीष श्रीवास्तव पर कार्रवाई की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

तीन जनवरी के बाद हो सकती है कार्रवाई
बताया जा रहा है कि सचिव सह आयुक्त आर. संगीता के तीन जनवरी को अवकाश से लौटने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में आशीष श्रीवास्तव के निलंबन या अन्य अनुशासनात्मक कदमों की चर्चा जोरों पर है।

31 अधिकारियों के बैंक खाते सीज
ईडी ने इस मामले में आरोपी बनाए गए 31 अधिकारियों के बैंक खातों को सीज कर दिया है। जांच एजेंसी की ओर से अब तक 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज किए जाने की पुष्टि की गई है।

पत्नी के खातों में मिले संदिग्ध लेनदेन
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कई अधिकारियों की पत्नियों के बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाए गए हैं। इन खातों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया है, जिससे जांच का दायरा और व्यापक हो गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix