March 4, 2026
Bhilai नगर में संदिग्धों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 11 लोग हिरासत में

Bhilai नगर में संदिग्धों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 11 लोग हिरासत में

Dec 29, 2025

दुर्ग | भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिव्य श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बड़ी सतर्कता बरती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग और पॉकेटमारी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

कथा पंडाल और आसपास विशेष निगरानी

सेक्टर-6 में आयोजित पं. श्री धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम को देखते हुए थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा पंडाल के भीतर और आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है। चैन स्नेचिंग और पॉकेटमारी की आशंका को ध्यान में रखते हुए पृथक टीमों की तैनाती की गई है।

बिना पास और आईडी के घूम रहे संदिग्ध हिरासत में

चेकिंग के दौरान कथा पंडाल के आसपास बिना पास और बिना पहचान पत्र (आधार कार्ड) के घूम रहे बाहरी राज्यों के महिला-पुरुष संदिग्धों से पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब और वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर कुल 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश

पुलिस द्वारा सभी संदिग्धों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया और उन्हें माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले गिरोहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

हिरासत में लिए गए संदिग्धों के नाम

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए संदिग्धों में मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं, जिनमें अकी रुइया, रहीस्ता बाई, देवरिया, परमाल सिंह, आलमगीर, भावना, करू जमीदार, टिंकू केवट, श्रवण कुमार, सुनील कुमार और आशु शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और सख्त

भिलाई नगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कथा कार्यक्रम की अवधि तक सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा या आपराधिक घटना का सामना न करना पड़े।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix