
Raipur : फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरी गिरफ्तार
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में स्थित हंसी-खुशी फार्म हाउस में जुआ खेलते हुए 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ड्रोन के माध्यम से जुआ खेले जाने की पुष्टि के बाद मौके पर रेड कार्रवाई की।

ड्रोन से निगरानी, फिर की गई रेड
पुलिस को सूचना मिली थी कि आउटर क्षेत्र के फार्म हाउस में अवैध गतिविधियों के साथ जुए का फड़ लगाया जा रहा है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने ड्रोन से निगरानी कर जुए की पुष्टि की, जिसके बाद थाना मुजगहन पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा मारा गया।
लाखों का सामान जब्त
रेड के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 12 हजार 600 रुपये नकद, 2 चारपहिया वाहन, 8 दोपहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और ताश पत्तियां जब्त की गईं। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 31 लाख रुपये आंकी गई है।

फार्म हाउस मालिक पर भी कार्रवाई
पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही फार्म हाउस के मालिक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संयुक्त पुलिस कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आउटर क्षेत्र के फार्म हाउसों पर सतत निगरानी रखने की बात कही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



