March 7, 2026
Bilaspur: घर में बेसुध मिला युवक, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

Bilaspur: घर में बेसुध मिला युवक, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका

Dec 29, 2025

शराब पार्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान सिम्स में तोड़ा दम
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगालीपारा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक अपने ही घर के भीतर बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार रात घर में की थी शराब पार्टी
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ओमप्रकाश श्रीवास उर्फ भोला (उम्र 40 वर्ष), निवासी बंगालीपारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश ने शुक्रवार रात अपने ही घर में शराब पार्टी की थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह घर के भीतर ही बेसुध होकर गिर पड़ा।

सुबह देर तक बाहर न निकलने पर हुआ खुलासा
शनिवार की सुबह जब ओमप्रकाश देर तक घर से बाहर नहीं निकला, तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तो युवक अचेत अवस्था में पड़ा था। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से युवक को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। रविवार सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सरकंडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक शराब सेवन को मौत का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix