March 7, 2026
यूपी–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 12 क्विंटल गांजा जब्त,भूसे की बोरियों के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा था नशा

यूपी–छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 12 क्विंटल गांजा जब्त,भूसे की बोरियों के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा था नशा

Dec 29, 2025

ओडिशा से यूपी जा रहा था ट्रक, 3 आरोपी हिरासत में
बलरामपुर। छत्तीसगढ़–उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित धनवार बैरियर में पुलिस ने बड़ी नशा तस्करी का खुलासा किया है। बलरामपुर पुलिस ने एक ट्रक से करीब 12 क्विंटल गांजा जब्त किया है। गांजा को चकमा देने के इरादे से भूसे की बोरियों के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बैरियर पर जांच के दौरान हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात ओडिशा से भूसा लोड कर एक ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था। धनवार बैरियर पर नियमित जांच के दौरान पुलिस को ट्रक पर संदेह हुआ। जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई तो भूसे की बोरियों के नीचे छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से यूपी पहुंचाने की थी तैयारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लोड किया गया था और इसे उत्तर प्रदेश में खपाने की योजना थी। तस्कर लंबे समय से इस रूट का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि पुलिस की नजर से बच सकें।

तीन आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने गांजा जब्ती की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix