
Dhamtari में महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों का अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब
ई-रिक्शा में सफर के दौरान महिला का बैग साफ, 20 हजार नकद चोरी
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एसपी धमतरी के निर्देशन में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महाराष्ट्र की शातिर महिला चोरों के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ई-रिक्शा में यात्रा कर रही महिलाओं को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।

20 दिसंबर को कारगिल चौक पर हुई थी चोरी की घटना
मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 दिसंबर 2026 को सरिता त्रिपाठी (35 वर्ष), निवासी मराठापारा धमतरी, अपनी बच्ची के साथ कारगिल चौक धमतरी में मजदूरों को मजदूरी देने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई थीं। इसी दौरान तीन महिलाएं भी ई-रिक्शा में उनके पास आकर बैठ गईं।
बातों में उलझाकर बैग से उड़ाए 20 हजार रुपये
ई-रिक्शा में सफर के दौरान आरोपियों ने चालाकी से पीड़िता को बातचीत में उलझाया और इसी बीच उसके बैग से 20,000 रुपये नकद चोरी कर लिए। कुछ देर बाद जब सरिता त्रिपाठी को पैसे गायब होने का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाली महिलाएं महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और अलग-अलग जिलों में इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी हैं।
तीन महिला आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद
पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने धमतरी सहित अन्य जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकदी में से रकम भी बरामद की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



