March 7, 2026
Raipur में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

Raipur में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

Dec 29, 2025

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, मौके पर मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। शाहिद हामिद नगर निवासी आमिन कुमार (26 वर्ष) इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी से घर लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शंकर नगर से घर लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आमिन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक ओला स्कूटी क्रमांक CG-04-QH-2853 से शंकर नगर से अपने निवास शाहिद हामिद नगर की ओर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे गढ़ कलेवा के पास अचानक उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई।

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी तेज रफ्तार में थी। लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के दौरान आमिन कुमार की स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में मचा कोहराम
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की असमय मौत से इलाके में शोक की लहर है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix