March 7, 2026
बालोद में जातिगत विवाद से तनाव, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

बालोद में जातिगत विवाद से तनाव, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी

Dec 29, 2025

जयंती व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद बाजार चौक पर हुई घटना
बालोद। जिले के ग्राम धुर्राबांधा में 27 दिसंबर 2025 की रात एक जातिगत विवाद के चलते सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जयंती कार्यक्रम और उसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दो युवकों के साथ मारपीट किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घर लौटते समय युवकों को रोका गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित और उसका चचेरा भाई अरूण बांधे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब 11:40 बजे बाजार चौक के पास कामता वर्मा, दुर्गेश वर्मा, कन्हैया वर्मा और अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया और उनसे पूछताछ करने लगे।

जातिगत टिप्पणी और गाली-गलौज का आरोप
जब पीड़ित ने बताया कि वे अपने घर जा रहे हैं, तो आरोपियों ने कथित तौर पर जातिगत टिप्पणी करते हुए अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई।

घटना से गांव में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बन गया है। पीड़ितों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix