March 5, 2026
रोहणीपुरम तालाब में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

रोहणीपुरम तालाब में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार

Dec 29, 2025

डीडी नगर थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धारदार बटनदार चाकू जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहणीपुरम तालाब पार तिराहा में चाकू लहराकर आम लोगों को डरा-धमकाने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

रात्रि गश्त के दौरान मिली मुखबिर सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीडी नगर थाना रायपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को रात्रि गश्त के दौरान वे पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक 1910 से आरक्षक वीरेंद्र बघेल एवं आरक्षक क्रमांक 209 भेनु लोधी के साथ टाउन क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोहणीपुरम तालाब पार तिराहा के पास एक युवक सफेद फूलदार शर्ट और काले रंग का फुल पैंट पहने हुए हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

गवाहों को साथ लेकर की गई कार्रवाई
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गवाह पिंटू करकसे एवं राकेश टंडन को मुखबिर सूचना से अवगत कराया और उन्हें धारा 179 बी.एन.एस.एस. का नोटिस तामील कराकर साथ लिया।

मौके से आरोपी को किया गिरफ्तार
इसके बाद पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान रोहणीपुरम तालाब पार तिराहा पहुंची, जहां बताए हुलिए के अनुसार युवक चाकू लहराते हुए लोगों में भय का माहौल बना रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बटनदार धारदार चाकू जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix