March 8, 2026
CBI और IT का डर दिखाकर 50 लाख की ठगी: दंतेवाड़ा में बिहार के दो साइबर ठग गिरफ्तार, दो साल से थे फरार

CBI और IT का डर दिखाकर 50 लाख की ठगी: दंतेवाड़ा में बिहार के दो साइबर ठग गिरफ्तार, दो साल से थे फरार

Dec 28, 2025

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस को साइबर ठगी के एक बड़े मामले में अहम सफलता मिली है। CBI और इनकम टैक्स कार्रवाई का डर दिखाकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते दो साल से फरार चल रहे थे और बिहार के रहने वाले हैं।

विदेशी मुद्रा पार्सल का झांसा

पीड़ित किरंदुल निवासी की शिकायत के अनुसार वर्ष 2023 में उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने बताया कि उनका एक विदेशी मुद्रा से भरा पार्सल आया है। पार्सल छुड़ाने के नाम पर कस्टम चार्ज, CBI केस और इनकम टैक्स कार्रवाई का डर दिखाकर आरोपियों ने एक माह के भीतर करीब 50 लाख रुपये ऐंठ लिए।

FIR दर्ज, साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई

मामले में थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 87/2023 के तहत

धारा 420 भादवि और 66(D) आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया।

दंतेवाड़ा साइबर सेल और किरंदुल पुलिस ने 100 से अधिक बैंक खातों के ट्रांजेक्शन का विश्लेषण किया और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ अरविन्द कुमार, पिता – दीपक चौधरी, उम्र 25 वर्ष

निवासी – बंगली कॉलोनी, छतौनी, जिला पूर्वी चंपारण (बिहार)

2️⃣ विद्या कुमार, पिता – राजेन्द्र साहनी, उम्र 23 वर्ष

निवासी – वार्ड क्रमांक 12, शिव मंदिर के पास, जौकटिया, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix