March 5, 2026
दंतेवाड़ा में पाइप लाइन निर्माण बना मौत का कारण: गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत, प्रशासनिक कार्रवाई जारी

दंतेवाड़ा में पाइप लाइन निर्माण बना मौत का कारण: गड्ढे में गिरने से किशोर की मौत, प्रशासनिक कार्रवाई जारी

Dec 28, 2025

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्लरी पाइप लाइन निर्माण कार्य के दौरान एक किशोर की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम हाउरनार में निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से किशोर की आकस्मिक और दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

निर्माण गड्ढे में गिरने से गई जान

तहसीलदार कार्यालय गीदम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह हादसा 28 जुलाई 2025 को हुआ था। स्लरी पाइप लाइन निर्माण के दौरान बनाए गए गड्ढे में गिरने से किशोर की मौके पर ही गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। यह मामला वर्तमान में अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), गीदम की अदालत में विचाराधीन है।

पीड़ित परिवार को मुआवजा

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि RTGS के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है। वहीं संबंधित कंपनी एनएमडीसी-एलएंडटी द्वारा 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता चेक के जरिए दी गई है।

प्रशासन और कंपनी ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

दिनांक 27 दिसंबर 2025 को तहसीलदार किशन मिश्रा, एनएमडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक अनिमेश झा एवं एलएंडटी कंपनी के अधिकारी विनय सिंह ने पीड़ित परिवार से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान स्थायी नौकरी और बच्चों के पालन-पोषण से जुड़ी मांगों पर चर्चा हुई।

नौकरी देने पर सहमति

पीड़ित परिवार ने प्रशासन को बताया कि उनके परिजन बचेली में निवासरत हैं और वे संयुक्त चर्चा के लिए सोमवार को पहुंचेंगे। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर, कार्यालय प³4एनएमडीसी अधिकारी और पीड़ित पक्ष के साथ बैठक तय की गई है। एनएमडीसी अधिकारियों ने संविदा या अस्थायी नौकरी देने पर सहमति जताई है। अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix