March 7, 2026
Balod: लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, नाबालिग सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Balod: लिफ्ट के बहाने चाकू की नोक पर लूट, नाबालिग सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Dec 28, 2025

जिले में लूटपाट का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लिफ्ट मांगने के बहाने एक ग्रामीण को सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले नाबालिग सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चाकू और हथेली में पहनने वाला पंच भी बरामद किया है।

लिफ्ट मांगकर रची लूट की साजिश
जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी ग्रामीण कृष्णा साहू अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उनसे लिफ्ट मांगी। लिफ्ट मिलने के बाद तीनों आरोपियों ने उन्हें एक सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट की और चाकू दिखाकर डराया।

नकदी के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कराया
आरोपियों ने पीड़ित के पास रखे 4 हजार 500 रुपये नगद लूट लिए। इसके अलावा, बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल फोन से जबरन 600 रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी अपने खाते में करवा लिया।

शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
घटना के बाद पीड़ित कृष्णा साहू ने बालोद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।

UPI ट्रांजेक्शन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और UPI ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। त्वरित कार्रवाई करते हुए बालोद के ही रहने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

हथियार बरामद, जांच जारी
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक चाकू और हथेली में पहनने वाला पंच बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix