March 7, 2026
कुनकुरी: 20 दिन पुराना बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव कमरे से बरामद, बेटे पर संदेह

कुनकुरी: 20 दिन पुराना बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव कमरे से बरामद, बेटे पर संदेह

Dec 28, 2025

तेज बदबू से हुआ सनसनीखेज खुलासा
जशपुर/कुनकुरी। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी नगर से एक चौंकाने और बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का सड़ा-गला शव उसके ही किराए के मकान के एक कमरे से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत करीब 20 दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन इस दौरान शव को कमरे में बंद कर रखा गया।

बेटा छिपाता रहा मां की मौत
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मृतका का बेटा इस पूरे मामले को छिपाए रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह सामान्य रूप से बाहर आता-जाता रहा और किसी को भी मां की मौत की जानकारी नहीं दी। लंबे समय तक कमरे का दरवाजा बंद रहने और भीतर से किसी तरह की हलचल नहीं होने के बावजूद उसने किसी को शक नहीं होने दिया।

कमरे से उठी दुर्गंध, पड़ोसियों ने दी सूचना
घटना का खुलासा तब हुआ जब मकान के कमरे से असहनीय बदबू आने लगी। बदबू से परेशान होकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खुलवाया।

कमरे में मिला सड़ा-गला शव
दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। कमरे के भीतर बुजुर्ग महिला का शव बुरी तरह सड़-गल चुका था। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत करीब 20 दिन पहले हुई होगी।

पुलिस जांच में जुटी, बेटे से पूछताछ
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत के कारणों और बेटे द्वारा शव छिपाने के पीछे की वजहों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस बेटे से भी पूछताछ कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix