March 5, 2026
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बर्बरता: रोड विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बर्बरता: रोड विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी-डंडों से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jun 24, 2025

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में सड़क पर साइड लेने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तीन युवकों ने मिलकर एक राहगीर पर कुल्हाड़ी और डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक की हालत गंभीर है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सड़क पर साइड लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना 23 जून 2025 की दोपहर मालखरौदा थाना क्षेत्र के सकर्रा गांव की है।

बताया जा रहा है कि गांव में एक दशगात्र कार्यक्रम चल रहा था, जहां आरोपी युगल किशोर चंद्रा, शशि किशोर चंद्रा और सुनील चंद्रा बाइक से पहुंचे थे। उसी दौरान भूपेंद्र साहू पैदल घर से निकला था। सड़क पर साइड लेने को लेकर भूपेंद्र और तीनों युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक विवाद में बदल गई।

कुल्हाड़ी और डंडों से बेरहम पिटाई

विवाद बढ़ने पर गुस्साए आरोपियों ने दशगात्र वाले घर से कुल्हाड़ी और डंडे उठाए और भूपेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में भूपेंद्र के सिर और पसली पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसे पानी पिलाकर प्राथमिक सहायता दी और परिजनों को सूचना दी।

गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

परिजनों के पहुंचने पर भूपेंद्र को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मालखरौदा पुलिस हरकत में आई। भूपेंद्र की मां श्यामबाई साहू की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/2025 के तहत धारा 296, 351(1), 109, 3(5) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज किया। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी हरीश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों को डभरा थाना क्षेत्र के फरसवानी और कटेकोनी से गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

गिरफ्तार आरोपियों में युगल किशोर चंद्रा और शशि किशोर चंद्रा मूल रूप से ग्राम सिंघरा के निवासी हैं और वर्तमान में रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर में रहते हैं। तीसरा आरोपी सुनील चंद्रा कटारी गांव का रहने वाला है। एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix