
पुलगांव चौक हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, आरोपी चालक गिरफ्तार
सुबह सड़क पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलगांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा 26 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 6:50 बजे हुआ, जब मृतिका ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी।
तेज और लापरवाही से चलाया जा रहा था वाहन
पुलिस के अनुसार मृतिका उत्तरा हरमुख, पिता गोविंद हरमुख, उम्र 64 वर्ष, निवासी ग्राम कोलिहापुरी वार्ड नंबर 11, दुर्गा मंदिर के पास की रहने वाली थी। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर से आ रहे हाईवा वाहन क्रमांक CG 07 CT 8931 के चालक ने भीड़भाड़ वाले पुलगांव चौक पर वाहन को तेज एवं खतरनाक तरीके से चलाया और सड़क पार कर रही महिला को सामने से टक्कर मार दी।

20 मीटर तक घसीटता ले गया वाहन
टक्कर के बाद महिला वाहन के नीचे फंस गई और चालक उसे करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
अपराध दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 123/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान आरोपी चालक का कृत्य धारा 105 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज किया गया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
विवेचना के दौरान हाईवा वाहन चालक पुकेश्वर हरमुख, निवासी ग्राम पीसेगांव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



