March 6, 2026
तमनार में कोयला खदान के विरोध ने लिया उग्र रूप: ग्रामीणों का पथराव के साथ बसों में लगाई आग, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

तमनार में कोयला खदान के विरोध ने लिया उग्र रूप: ग्रामीणों का पथराव के साथ बसों में लगाई आग, TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Dec 27, 2025

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना को लेकर हालात बेकाबू हो गए। जिंदल उद्योग को आवंटित गारे-पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक में भू-अधिग्रहण और उत्खनन के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। विरोध इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी के बाद पथराव शुरू हो गया, जिसमें महिला टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

धरना हटाने पहुंची पुलिस, भड़की भीड़

धौराभाठा स्थित सीएचपी चौक पर ग्रामीण धरने पर बैठे थे। जब पुलिस धरना हटाने पहुंची तो अचानक हालात बिगड़ गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दौरान बस समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और आग भी लगा दी गई।

वाहनों में आग, पुलिसकर्मी घायल

पथराव और हिंसा में महिला टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।

अतिरिक्त बल तैनात, 35 तक गिरफ्तारी

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 से 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix