March 5, 2026
रायपुर में अवैध नशे का कारोबार ध्वस्त: चाय-नास्ता दुकान की आड़ में गांजा-शराब बेचने वाला गिरफ्तार, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

रायपुर में अवैध नशे का कारोबार ध्वस्त: चाय-नास्ता दुकान की आड़ में गांजा-शराब बेचने वाला गिरफ्तार, अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Jun 24, 2025

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के ग्राम बेंद्री में पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। चाय-नास्ता दुकान की आड़ में गांजा और शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, साथ ही शासकीय जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।

चाय-नास्ता दुकान में चल रहा था नशे का कारोबार

20 जून 2025 को उरला पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बेंद्री में युवराज निषाद नामक व्यक्ति अपनी चाय-नास्ता दुकान में अवैध रूप से गांजा और शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारा।

तलाशी के दौरान आरोपी युवराज निषाद (19 वर्ष, पिता मैकू निषाद, निवासी बेंद्री) के कब्जे से 65 ग्राम गांजा (21 पुड़ियां) और 50 पाव अंग्रेजी शराब (गोवा ब्रांड) बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल सामग्री को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

NDPS और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने युवराज निषाद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ए) और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में लिप्त था और चाय-नास्ता दुकान को नशे के कारोबार का केंद्र बनाए हुए था।

शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने शासकीय जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर भवन बनाया था, जिसमें वह चाय-नास्ता दुकान संचालित करता था।

इस दुकान की आड़ में वह गांजा और शराब का अवैध कारोबार चला रहा था। उरला पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

बुलडोजर से ध्वस्त हुई अवैध दुकान

24 जून 2025 को उरला पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध रूप से निर्मित दुकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में नशे की समस्या पर अंकुश लगेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix