
पेंड्रा में पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, लाखों का नुकसान
हनुमान मंदिर के पास सिहायशी इलाके में घटना
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेड़्रा शहर में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब हनुमान मंदिर के पास स्थित सिहायशी इलाके में एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई। आग दुकान के ऊपरी तल पर लगी, जिससे देखते ही देखते धुएं का गुबार आसपास फैल गया।

शॉर्ट सर्किट बना आग की वजह
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया गया कि दुकान के ऊपरी हिस्से में अचानक चिंगारी उठी और वहां रखी पूजा सामग्री ने आग पकड़ ली। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।
दमकल ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।

कोई जनहानि नहीं, नुकसान का आकलन जारी
इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान संचालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन और पुलिस द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्रशासन ने की सतर्कता की अपील
प्रशासन ने दुकानदारों और नागरिकों से अपील की है कि वे विद्युत उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



