March 4, 2026
Bhilai : ऑडी कार सवार रईसजादों की दबंगई, छात्र से मारपीट का मामला

Bhilai : ऑडी कार सवार रईसजादों की दबंगई, छात्र से मारपीट का मामला

Dec 27, 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ऑडी कार सवार युवकों ने एक छात्र और उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्र 11वीं कक्षा में पढ़ता है और वह अपने भाई के साथ धार्मिक कथा सुनकर घर लौट रहा था।

कथा सुनकर लौट रहे श्रद्धालुओं पर हमला

मिली जानकारी के अनुसार, 26 दिसंबर की शाम दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में आयोजित पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु अपने-अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपरेशन चौक के पास ऑडी कार सवार युवकों से छात्र की कहासुनी हो गई।

‘हमारी कार को मत छुओ’ कहकर की पिटाई

आरोप है कि ऑडी कार के पास से निकलते समय छात्र का हल्का सा संपर्क वाहन से हो गया। इसी बात पर कार सवार युवक भड़क गए और “हमारी कार को मत छुओ” कहते हुए छात्र और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। राह चलते लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

घटना से इलाके में आक्रोश

इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महंगी गाड़ियों में घूमने वाले कुछ लोग खुद को कानून से ऊपर समझने लगे हैं और आम लोगों पर रौब जमाते हैं।

पुलिस कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस में करने की बात कही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix