March 4, 2026
Bhilai नगर में हनुमंत कथा के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी, संदिग्धों पर कार्रवाई

Bhilai नगर में हनुमंत कथा के दौरान पुलिस की सख्त निगरानी, संदिग्धों पर कार्रवाई

Dec 27, 2025

कथा पंडाल और आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

दुर्ग पुलिस द्वारा भिलाई नगर थाना क्षेत्र में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए गए। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर 2025 से सेक्टर-6 क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। चोरी, लूट, पाकेटमारी और चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती।

संदिग्धों की चेकिंग, बिना पास व आईडी के घूम रहे लोग हिरासत में

पुलिस द्वारा कथा पंडाल के अंदर एवं आसपास घूम रहे संदिग्ध महिला-पुरुषों की गहन जांच की गई। इस दौरान कुछ लोग बिना किसी वैध पास और पहचान पत्र (आधार कार्ड) के घूमते पाए गए। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

पृथक टीम गठित, बाहरी गिरोहों पर विशेष नजर

पाकेटमारी और चैन स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए भिलाई नगर पुलिस ने अलग से विशेष टीम गठित की है। साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और संगठित गिरोहों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश

हिरासत में लिए गए संदिग्ध महिला एवं पुरुषों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया। इसके बाद सभी को माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

हिरासत में लिए गए संदिग्धों के नाम

पुलिस कार्रवाई के दौरान जिन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, उनमें कमसा मारमुत्तु नायडू, काजल नायडू, पूजा रजनी नायडू, रोषनी रजनी नायडू (निवासी नवापुर वाकीपाड, जिला नंदुरबार महाराष्ट्र), सुमन इकरन, अनीता जाटव (जिला भरतपुर राजस्थान), मोनी जाटव, गुड्डी जाटव (निवासी हरिनगर पलवल हरियाणा-पंजाब) तथा गौरी जाटव (निवासी चितौकरी, जिला भरतपुर राजस्थान) शामिल हैं।

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम के दौरान सतर्क रहें, अपने सामान की स्वयं सुरक्षा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix