
अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार: 10 लीटर शराब जब्त
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम रूपडेगा में अवैध रूप से महुआ शराब रखने और बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 25 दिसंबर 2025 को मुखबीर की सूचना पर की गई। जब्त शराब की कीमत करीब 1000 रुपये आंकी गई है।

मुखबीर सूचना पर घर के पास दी दबिश
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम रूपडेगा बनखेतापारा में संजय कुजुर अवैध महुआ शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी गिरधारी साव ने टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की। आरोपी के घर के पास दबिश दी गई और पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुजुर, पिता बान्दा कुजुर, उम्र 46 वर्ष, निवासी रूपडेगा बनखेतापारा बताया।
10 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक के जरीकेन बरामद किए। प्रत्येक जरीकेन की क्षमता 5 लीटर थी, जिनमें कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब भरी हुई थी। शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया।
आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला
अवैध शराब रखने और बेचने के आरोप में आरोपी संजय कुजुर के खिलाफ धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



