
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, WRS कॉलोनी में चाकू लेकर दहशत फैलाता युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत WRS कॉलोनी अंडरब्रिज के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करता नजर आया। सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 26 दिसंबर 2025 को खमतराई थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति WRS कॉलोनी अंडरब्रिज के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जब्त
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आकाश यादव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
पहले भी जा चुका है जेल
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश यादव पिता शत्रुघ्न यादव (27 वर्ष) निवासी – सोलापुरी माता मंदिर के पास, सन्यासी पारा, थाना खमतराई, रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी मारपीट और लड़ाई-झगड़े के मामलों में जेल जा चुका है।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में
- अपराध क्रमांक 1252/25
- धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट
के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



