
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म: शादी की बात आते ही मुकरा युवक, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामानुजगंज इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की से दोस्ती कर पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी आनाकानी करने लगा, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

मामला रामानुजगंज के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार युवक और नाबालिग युवती के बीच पहले दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। इसी दौरान आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
शादी की बात आते ही बदला युवक का रुख
पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद युवती को एहसास हुआ कि युवक ने केवल अपनी हवस मिटाने के लिए उसे धोखे में रखा। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।

थाने पहुंचा परिवार, आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की आपबीती सुनते ही परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



