March 2, 2026
टोरंटो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी कैंपस के पास मिला शव

टोरंटो में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी कैंपस के पास मिला शव

Dec 26, 2025

स्कारबोरो इलाके में सनसनी, 20 वर्षीय पीएचडी छात्र की मौत
टोरंटो। कनाडा के टोरंटो शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टोरंटो के स्कारबोरो स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस के पास एक 20 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच हत्या के तौर पर की जा रही है।

मृतक की पहचान शिवांक अवस्थी के रूप में
कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) की रिपोर्ट के अनुसार, टोरंटो पुलिस ने बुधवार को मृतक की पहचान शिवांक अवस्थी के रूप में की है। शिवांक भारत का रहने वाला था और टोरंटो में डॉक्टरेट (पीएचडी) की पढ़ाई कर रहा था।

मंगलवार दोपहर हुई वारदात
ड्यूटी इंस्पेक्टर जेफ एलिंगटन ने बताया कि यह गोलीबारी मंगलवार को हुई। पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हाइलैंड क्रीक ट्रेल और ओल्ड किंग्स्टन रोड इलाके में एक व्यक्ति के जमीन पर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस हत्या के एंगल से कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला गोली मारकर की गई हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। हमलावर की पहचान और वारदात के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix