March 2, 2026
गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाया

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर शव छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाया

Dec 26, 2025

मोबाइल फोन को लेकर विवाद बना हत्या की वजह, पति गिरफ्तार
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी के मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को घर के पीछे खाली पड़ी जमीन में करीब छह फीट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया।

चार दिन तक परिजनों और पुलिस को करता रहा गुमराह
आरोपी पति वारदात को अंजाम देने के बाद चार दिनों तक पुलिस और परिजनों को गुमराह करता रहा। पत्नी के अचानक लापता होने की बात कहकर वह लोगों को बरगलाता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

बेइलीकुंड गांव की घटना, दो साल पहले हुई थी शादी
घटना बेलघाट थाना क्षेत्र के बेइलीकुंड गांव की है। गांव निवासी 26 वर्षीय अर्जुन की शादी करीब दो साल पहले 26 वर्षीय खुशबू से हुई थी। अर्जुन मजदूरी के लिए लुधियाना में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।

21 दिसंबर की रात हुआ विवाद, उतारा मौत के घाट
पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर की रात अर्जुन और खुशबू घर में अकेले थे। इसी दौरान खुशबू के पास एक मोबाइल फोन होने और किसी अन्य युवक से बात करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अर्जुन ने गुस्से में आकर खुशबू की हत्या कर दी।

शव बरामद, आरोपी ने कबूला जुर्म
हत्या के बाद आरोपी ने घर के पीछे खाली जमीन में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और जब जमीन की खुदाई कराई गई तो महिला का शव बरामद हुआ। पूछताछ में अर्जुन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix