
Chhattisgarh : धर्म, भक्ति और राष्ट्रवाद पर सियासी बयानबाज़ी तेज
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान
भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान कथावाचक पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को जोड़ना और भक्ति-राष्ट्रवाद कोई अंधविश्वास नहीं है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, उन्हें देश छोड़ देने की बात कहते हैं। शास्त्री ने यह भी जोड़ा कि समाज को एकजुट करने के लिए आस्था और राष्ट्रभाव जरूरी हैं।

भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पं. शास्त्री ने कहा कि टोने-टोटके की बातें करने वाले खुद भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं रहे और न ही आज हैं, बल्कि हिंदू समाज को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
25 से 29 दिसंबर तक हनुमंत कथा
जयंती स्टेडियम में 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चल रही हनुमंत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान भक्ति, राष्ट्रवाद और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर प्रवचन दिए जा रहे हैं।
सियासी हलकों में चर्चा
इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। समर्थक इसे आस्था और एकता का संदेश बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक बयानबाज़ी करार दे रहा है। कार्यक्रम और बयानों को लेकर आगे भी प्रतिक्रियाएं आने की संभावना जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



