March 4, 2026
ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन साइबर शील्ड: फर्जी सिम कार्ड के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Jun 24, 2025

रायपुर रेंज पुलिस ने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी फर्जी सिम कार्ड के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और इनके द्वारा जारी सिम कार्ड यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस ने अब तक 7,000 से अधिक फर्जी सिम कार्ड और 590 मोबाइल फोनों की पहचान की है, जिन्हें निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराधों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। रायपुर के सिविल लाइन थाना सिटी कोतवाली में दर्ज प्रकरणों की विवेचना साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, और 3(5) के तहत यह कार्रवाई की गई।

फर्जी सिम कार्ड का अवैध कारोबार

विवेचना के दौरान पुलिस ने सिम सेवा प्रदाता कंपनियों से म्यूल बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबरों की जानकारी हासिल की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग और धमतरी से 11 आरोपियों नितेश कुमार शर्मा (26), बागौर बहमोरी करौली राजस्थान, पीयूष पांडे (28), कोनिया, सतना, मध्यप्रदेश, हरविंदर भाटिया (37), संतरा बाड़ी दुर्ग, र्दिलावर सिंह संधू (23), हाउसिंग बोर्ड, भिलाई दुर्ग, उदय राम यदु (31), श्री राम नगर, रायपुर, आशीष कलवानी (30), खोखोपारा रायपुर, चंदन कुमार सिंह (25), रामेश्वर नगर रायपुर, सचिन गिरी (21), आदर्श नगर रायपुर, वैभव साहू (25), सुभाष नगर दुर्ग, सूरज मारकण्डे (20), मिनीमाता वार्ड धमतरी, अतहर नवाज (38), ओल्ड धमतरी रोड, रायपुर को गिरफ्तार किया गया। ये आरोपी सिम कार्ड विक्रेता, पीओएस एजेंट और संवर्धक के रूप में काम कर रहे थे।

अपराध का तरीका

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे नए सिम कार्ड या सिम पोर्ट कराने वाले ग्राहकों का डबल थंब स्कैन और आई-ब्लिंक के जरिए ई-केवाईसी करते थे।

जिन ग्राहकों के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी थी, उसका विवरण स्वयं वेरीफाई कर डी-केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इन फर्जी सिम कार्ड को म्यूल अकाउंट के ब्रोकर और संचालकों को बेचा जाता था।

साइबर अपराध पर कड़ी नजर

पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोनों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायपुर रेंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि साइबर अपराधों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix