
नारायणपुर में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली, अबूझमाड़ के कोड़नार कैंप में मचा हड़कंप
नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कोड़नार कैंप में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली, जिससे कैंप में अफरा-तफरी मच गई। घायल जवान की पहचान विनगल कुमार जूरी के रूप में हुई है।

इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल घायल को प्राथमिक सहायता दी और उसे इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया है। फिलहाल जवान की हालत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। जवान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



