
वाराणसी में पत्नी की सिर कुचली लाश मिलने का सनसनीखेज मामला
हाथ पर बने टैटू ने खोला हत्या का रहस्य
वाराणसी: चोलापुर थाना क्षेत्र के कैथोर गांव में 24 दिसंबर को एक 28 वर्षीय महिला की सिर कुचली लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के हाथ पर बने अंग्रेजी अक्षर P और L के टैटू के आधार पर उसकी पहचान लक्ष्मी मिश्रा के रूप में की।

शक के चलते पति ने दिया वारदात को अंजाम
जांच में सामने आया कि महिला के पति प्रदीप मिश्रा ने शक के चलते यह हत्या की। आरोपी ने 19 दिसंबर की रात महिला का गला घोंटने के बाद ईंट से उसका चेहरा कुचल दिया और शव को बाजरे के ढेर में छिपा दिया।
पुलिस ने बरामद किए हत्या के सबूत
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त मफलर और ईंट को भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



