
बीजापुर में CBI की बड़ी कार्रवाई, ताज होटल में छापा मारकर चार डाककर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बीजापुर नगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार रात ताज होटल में छापा मारा। इस दौरान डाक विभाग से जुड़े चार कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।
ताज होटल में रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी
जानकारी के अनुसार, CBI की टीम ने गुरुवार रात करीब 8.30 बजे ताज होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए, जो रिश्वत की रकम बताई जा रही है।

डाक विभाग के चार कर्मचारी गिरफ्तार
CBI द्वारा पकड़े गए आरोपियों में पोस्ट ऑफिस सब डिवीजन इंस्पेक्टर (SDI) शास्त्री कुमार पैंकरा के अलावा मलोत शोभन, अंबेडकर सिंह और संतोष एंड्रिक शामिल हैं। चारों डाक विभाग से जुड़े कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
पूछताछ में जुटी CBI टीम
छापेमारी के बाद CBI की टीम सभी आरोपियों को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में रिश्वतखोरी से जुड़े अहम सबूत मिलने की बात कही जा रही है। मामले में अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
डाक विभाग में मचा हड़कंप
CBI की इस कार्रवाई के बाद डाक विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस सख्त कदम को लेकर स्थानीय लोगों ने भी CBI की कार्रवाई की सराहना की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



