
राजनांदगांव में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
राजनांदगांव जिले में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई शुरू की है। इसी कड़ी में हाल ही में तीन अलग-अलग प्रकरणों में बड़ी मात्रा में अवैध शराब और निर्माण सामग्री जब्त की गई है। आबकारी विभाग ने 83.250 लीटर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी मदिरा, 26 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। इसके साथ ही अवैध शराब के परिवहन में उपयोग की गई एक स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया है।
ग्राम बिरेझर में 11 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम बिरेझर में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान दशरथ साहू के कब्जे से 4 लीटर और नरेंद्र साहू से 7 लीटर, कुल 11 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की।

यह कार्रवाई प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी जीपीएस दर्दी के नेतृत्व में की गई, जिसमें सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक राजकुमार कुरे, आबकारी आरक्षक ताम्रध्वज ठाकुर, आर्यन ठाकुर, अनिल, मनीष, दीपक और सुरेश शामिल थे।
विदेशी मदिरा के साथ स्कूटी जब्त
एक अन्य मामले में आबकारी विभाग ने 350 पाव और 27 बोतल मध्यप्रदेश निर्मित गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की, कुल 83.250 बल्क लीटर शराब जब्त की।

यह शराब स्कूटी के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। आबकारी टीम ने परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया।
मरकाकसा जंगल में महुआ लाहन नष्ट
मरकाकसा जंगल क्षेत्र में आबकारी दल ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 50 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया।

यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण और वितरण को रोकने के लिए की गई।
लगातार कार्रवाई का संकल्प
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी जीपीएस दर्दी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



