
जांजगीर-चांपा: सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन के पास फैलाई दहशत
जांजगीर-चांपा। जिले के कोटमीसोनार क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कोटमीसोनार रेलवे स्टेशन के पास रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इसी स्थान पर एक युवक द्वारा हाथ में लोहे का चाकू लेकर लोगों में भय का माहौल बनाने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी की पहचान, चाकू बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियांशु यादव उर्फ यूडी के रूप में हुई है, जो आजाद चौक, अकलतरा का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



