
बिलासपुर: सर्विसिंग सेंटर में मारपीट, आरक्षक लाइन अटैच, मुख्य आरोपी फरार
तखतपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक सर्विसिंग सेंटर में मामूली बात को लेकर हुई मारपीट का मामला सामने आया है। सरकारी वाहन की सर्विसिंग के लिए कुछ देर इंतजार करने को कहने पर आरक्षक के साथ आए उसके दोस्त ने आपा खो दिया और वहां काम कर रहे युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी।
इंतजार की बात पर भड़का आरोपी, बेल्ट से की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सर्विसिंग सेंटर में कामकाज के दौरान कर्मचारियों ने वाहन की सर्विसिंग में कुछ समय लगने की जानकारी दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरक्षक के साथ मौजूद युवक ने बेल्ट से युवक की पिटाई शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन का सख्त रुख
मामले की जानकारी सामने आते ही पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए डायल 112 में पदस्थ आरक्षक रवि श्रीवास को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य आरोपी की तलाश जारी
मारपीट के मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पहचान के आधार पर तलाश में जुटी हुई है। घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



