
Raipur: सोशल मीडिया कमेंट विवाद में हिंसा, मेंहदी आर्टिस्ट से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
इंस्टाग्राम कमेंट से भड़का विवाद
राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर उपजा विवाद अब हिंसक झड़प में बदल गया है। कृषक नगर जोरा निवासी एक मेंहदी आर्टिस्ट ने अन्य मेंहदी कलाकारों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का कहना है कि इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट के कारण उसे साजिश के तहत बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई।
मेंटल और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप
पीड़ित मेंहदी आर्टिस्ट के अनुसार, उसने श्याम राजपूत नामक एक अन्य मेंहदी आर्टिस्ट की इंस्टाग्राम आईडी पर यह टिप्पणी की थी कि वह अपने खुद के मेंहदी वीडियो पोस्ट करे, न कि किसी अन्य आर्टिस्ट के। इसी टिप्पणी को लेकर आरोपी उससे नाराज हो गए और उसे सबक सिखाने की योजना बनाई।

सगाई में मेंहदी लगाने के बहाने बुलाया
पीड़ित ने बताया कि 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 10:30 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बताया कि उसकी बहन की सगाई है और अगले दिन मेंहदी लगाने के लिए आने का अनुरोध किया। काम मिलने की बात पर वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया।
मारपीट और जान से मारने की धमकी
आरोप है कि मौके पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में पीड़ित को चोटें आई हैं। किसी तरह वहां से बचकर निकलने के बाद उसने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर हुई इस हिंसक घटना ने शहर में चर्चा का विषय बना दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



