March 4, 2026
भिलाई में बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य हनुमंत कथा:  600 जवानों की तैनाती, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

भिलाई में बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य हनुमंत कथा:  600 जवानों की तैनाती, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Dec 24, 2025

दुर्ग/भिलाई। दिनांक 25 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक जयंती स्टेडियम, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर दुर्ग पुलिस ने व्यापक और सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मिश्रा (बागेश्वर धाम) के श्रीमुख से आयोजित इस पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में कार्यक्रम से एक दिन पूर्व आज 24 दिसंबर 2025 को सुरक्षा व्यवस्था का रिहर्सल किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 30 राजपत्रित अधिकारी, 50 निरीक्षक/उप निरीक्षक एवं यातायात पुलिस सहित कुल 600 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ASP सुखनंदन राठौर को संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ड्रोन, CCTV और BDS टीम से निगरानी

कथा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से सतत निगरानी की जाएगी। वहीं बीडीएस टीम द्वारा कथास्थल और आसपास के इलाकों की लगातार चेकिंग की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सादी वर्दी में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो असामाजिक तत्वों, जेबकतरों और चोरों पर नजर रखेगा। इसके अलावा शहर के होटल, लॉज और ढाबों की भी नियमित चेकिंग की जा रही है।

यातायात डायवर्सन प्लान जारी

कथा आयोजन के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात डायवर्सन प्लान भी जारी किया गया है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix