March 7, 2026
4 दिन की पुलिस रिमांड पर गैंगस्टर मयंक सिंह, लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन और गोलीकांड को लेकर हो सकते हैं बड़े खुलासे

4 दिन की पुलिस रिमांड पर गैंगस्टर मयंक सिंह, लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन और गोलीकांड को लेकर हो सकते हैं बड़े खुलासे

Dec 24, 2025

रायपुर। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को रायपुर कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 27 दिसंबर तक चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रायपुर पुलिस मयंक सिंह से कई संगीन मामलों को लेकर गहन पूछताछ करेगी, जिसमें बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गैंगस्टर मयंक सिंह के खिलाफ रायपुर और झारखंड में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस आज ही उसे झारखंड से रायपुर लेकर पहुंची, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

गोलीकांड और हथियार सप्लाई पर फोकस

रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह एसीसीयू क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचकर खुद पूछताछ की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मयंक सिंह से कारोबारी के ठिकानों पर हुए गोलीकांड, हथियारों की सप्लाई और संगठित अपराध से जुड़े नेटवर्क को लेकर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की जांच

पुलिस मयंक सिंह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संभावित कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान अंतरराज्यीय अपराध नेटवर्क से जुड़े कई अहम नाम सामने आ सकते हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix