March 7, 2026
धान की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से लाया गया 1224 कट्टा अवैध धन के साथ ट्रैक्टर जब्त

धान की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से लाया गया 1224 कट्टा अवैध धन के साथ ट्रैक्टर जब्त

Dec 24, 2025

महासमुंद। जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार सरायपाली विकासखंड में संयुक्त टीम ने तीन अलग-अलग प्रकरणों में 1224 कट्टा अवैध धान और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में की गई।

प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम बलेंडा में ओडिशा से लाकर अवैध रूप से धान डंप किया गया है। मौके पर पहुंची राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान परस राम यादव के घर से 160 कट्टा अवैध धान बरामद किया। पूछताछ में परस राम यादव ने बताया कि यह धान गिरजा शंकर का है, जिसे ओडिशा से लाकर उसके घर में रखा गया था।

42 कट्टा धान सहित ट्रैक्टर को जब्त

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अवैध धान को दो ट्रैक्टरों में लोड किया जा रहा था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 42 कट्टा धान सहित ट्रैक्टर को जब्त कर थाना सिंघोड़ा के सुपुर्द किया।

गोदाम सील, 1022 कट्टा धान जब्त

वहीं ग्राम जोगनीपाली में निरीक्षण के दौरान 1022 कट्टा अवैध धान पाया गया, जिसे राजस्व एवं मंडी की संयुक्त टीम ने जब्त कर संबंधित गोदाम को सील कर दिया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix