March 7, 2026
धमतरी पुलिस की बड़ी पहल: ग्राम सुरक्षा मजबूत करने को कोटवारों को दिया गया सतर्कता और त्वरित सूचना का प्रशिक्षण

धमतरी पुलिस की बड़ी पहल: ग्राम सुरक्षा मजबूत करने को कोटवारों को दिया गया सतर्कता और त्वरित सूचना का प्रशिक्षण

Dec 24, 2025

धमतरी।जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस ने ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के मार्गदर्शन में थाना सिहावा परिसर में क्षेत्र के सभी कोटवारों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें संवेदनशीलता, सतर्कता और समय पर सूचना देने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कोटवारों को ग्राम में बाहर से आने वाले व्यक्तियों (मुसाफिरों) का पंजी संधारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम में आगमन करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति का पूरा विवरण दर्ज कर समय-समय पर थाना सिहावा को उपलब्ध कराने को कहा गया।

किरायेदारों की जानकारी अनिवार्य

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि गांवों में नए किरायेदारों की सम्पूर्ण जानकारी पुलिस को देना अनिवार्य होगा, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि पर समय रहते नियंत्रण किया जा सके।

संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

कोटवारों को निर्देशित किया गया कि गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी या अपराध की सूचना तत्काल थाना को दी जाए, जिससे समय पर कार्रवाई संभव हो सके।

सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर

बैठक के दौरान सामुदायिक एवं सहभागी पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। थाना प्रभारी सिहावा ने कोटवारों से कहा कि “ग्राम स्तर पर सक्रिय निगरानी और समय पर सूचना देना अपराध नियंत्रण की सबसे मजबूत कड़ी है। कोटवार ग्राम समाज और पुलिस के बीच महत्वपूर्ण सेतु हैं।” बैठक के अंत में सभी कोटवारों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक धमतरी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कोटवारों की नियमित बैठक आयोजित कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों तथा मुसाफिर व किरायेदार पंजी से संबंधित दिशा-निर्देशों से अवगत कराते रहें।

हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix